फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठनों का प्रदर्शन, ट्रेन रोकी, बंद कराए बाजार

Fri, 07 Sep 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
ट्रेन रोककर प्रदर्शन करते सवर्ण संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवर्ण संगठनों ने गुरुवार को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके चलते मैनपुरी जिले में प्रमुख बाजार बंद रहे। शहर में जगह-जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। वहीं, एक घंटे तक पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में कलक्ट्रेट तक विरोध जुलूस भी निकाला। इस दौरान बारिश भी प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं सकी। बाद में आंदोलनकारियों ने अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।  

सवर्ण संगठनों ने एससी-एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। इस दौरान जिलेभर में बाजार बंद रहे। शहर में करणी सेना, सर्व समाज, क्षत्रिय महासभा और ब्राह्मण महासभा ने जमकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कराईं दुकानें

मैनपुरी में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
करणी सेना के पदाधिकारी सुबह करीब 10 बजे करहल चौराहा से जुलूस के रूप में निकले। लोगों ने दुकानों को बंद कराया। बड़ा चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सौरभ राठौर, सतेंद्र चौहान, सौरभ अग्निहोत्री मौजूद रहे।  

उधर, सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने भी बाजार बंद कराया। कलक्ट्रेट से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। शहर के ईशन नदी के पुल पर सांकेतिक जाम लगाया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा ईशन नदी तिराहा पर एकत्रित हो गए। 

दोपहर करीब 12 बजे यहां युवाओं ने जाम लगा दिया। सड़क पर ही धरने पर बैठे युवाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा यहां डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रहे। 

बारिश के बीच जाम लगाकर धरने पर बैठे रहे। करीब डेढ़ बजे बारिश के बीच सर्व समाज और सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जाम खुल सका। वहीं, भारत बंद के चलते प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें