फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंदः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले यूपी पुलिस के सिपाही पर मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Apr 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में सिपाही जितेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई को लेकर दिए गए निर्देश के बाद दलित संगठनों के दो अप्रैल को भारत बंद के कार्यक्रम के संबंध में सिपाही ने कई पोस्ट किए थे। 
विज्ञापन


सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है। फिरोजाबाद का रहने वाला सिपाही जितेंद्र सिंह एक साल आईटी सेल में तैनात था। कंप्यूटर उपकरण की खरीद में घोटाला सामने आने के बाद उसको निलंबित किया गया। 

इसके बाद पुलिस लाइन में तैनाती मिली। सिपाही ने दो अप्रैल के बंद के संबंध में फेसबुक और व्हाट्स एप पर 30 और 31 मार्च को कई पोस्ट किए थे। 

साइबर सेल की जांच में उसका नाम सामने आया। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार को सिपाही के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं निलंबन की कार्रवाई करने की तैयारी है। जितेंद्र 2011 बैच का सिपाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें