फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान पर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का खाका

Fri, 05 Jul 2019 09:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग को लेकर कई संगठनों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिले में इसको लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। अधिकारी का कहना है कि शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात है। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख चौराहा पर भी पुलिस की टीमें तैनात की गई है। इसके अलावा लगातार पुलिस की मोबाइल टीमें स्थिति का जायजा लेती रहेंगी। अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहेंगे।

बिना अनुमति के जुलूस आदि निकाले जाने को लेकर भी प्रशासन की नजर है। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल कालेज के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बंद के आह्वान को लेकर अधिकारी विभिन्न संगठनों की गतिविधि पर भी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें