रास्ता अवरुद्ध करने एवं अनियमित निर्माण के विरोध में तहसील परिसर बाह में भाकियू का धरना
बाह। भारतीय किसान यूनियन (सर्वाेदय) ने मंगलवार को बाह थाने के घेराव का एलान किया था। बंद रास्ता खुलवाने एवं नियम विरुद्ध मकान निर्माण के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता थाने तो नहीं गए, तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
मकान निर्माण और रास्ते में अतिक्रमण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (सर्वाेदय) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव ने सोमवार को अपनी फेसबुक पोस्ट में बाह थाने के घेराव का एलान किया था। एलान के बाद भाकियू ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय बाह पर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे बाह के प्रभारी निरीक्षक ने दोनों समस्याओं का दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया। जिस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सरबन सिंह भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भदौरिया ने पुलिस प्रशासन को दो दिन की मोहलत देते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बड़े आंदोलन को मजबूर होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत शर्मा, पप्पू त्यागी, गोमती आदि रहे।