फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत समस्या को लेकर भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। मानपुर नगरिया में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्या को लेकर धरना दिया। तहसीलदार (सदर) अजय कुमार ने ज्ञापन लेकर समस्या के समाधान का भरोसा दिया तब धरना समाप्त हो सका। भाकियू के राष्ट्रीय आईटीसेल प्रमुख प्रवीन शर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। प्रवीन शर्मा ने बताया कि मानपुर नगरिया में बिजली का संकट है। उपकेंद्र से मनकापुर, दीपपुर, एवं नगरिया फीडर को बिजली दी जाती है। इस विद्युत उपकेंद्र से नगरिया फीडर अलग किया जाए। सोरों से आ रही विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर तक सीमित रखी जाए।
विज्ञापन

दीपपुर फीडर और मनकापुर फीडर को सहावर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाए। नगरिया में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। गऊपुरा रोड पर मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को अलग किया जाए। जेई अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार से प्रवीन शर्मा ने किसान नेताओं ने बातचीत की। इस दौरान प्रवीन शर्मा, विनोद कुमार साहू, रमेश कुमार, रामसेवक, सुरेंद्र कुमार, मुकेश, महेश मौर्य, संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें