फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हक की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे : भारतीय किसान यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोरों गेट पर एक फॉर्म हाऊस में आयोजित हुई। इस बैठक में नए किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसके अलावा दो अगस्त को होने वाली किसान पंचायत की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि पूरे देश के किसानों के सामने भारी संकट है। इस संकट के खिलाफ हम सब को मिलकर लड़ना पड़ेगा। गन्ना किसान परेशान हैं। उन्हें बकाए मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा। गेहूं किसानों का गेहूं केंद्रों पर नहीं बिक पाया। गंगा की बाढ़ से तमाम किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। बाढ़ रोकने के लिए बंधे नहीं बनाए जा रहे।
पुराने बंधों की मरम्मत के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए कमेटियों का जिलेभर में मजबूती के साथ गठन होगा और 7 जुलाई को विस्तार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आशीष गांधी और मनोज यादव ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, अवध पाल, अंशुल यादव, युवराज राजपूत, शशिकांत, जगवेंद्र, निर्दोष, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मुशीर अहमद अंसारी, गजेंद्र, यदुवीर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें