फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व, भाइयों के माथे पर तिलक लगा लंबी उम्र की कामना

Fri, 09 Nov 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
भाइयों को तिलक करती बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में भाई दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर मंगलकामना की। 
विज्ञापन


भाई दूज को लेकर शुक्रवार सुबह से जिलेभर में तैयारियां शुरू हो गईं। जिन लोगों की बहनें घर पर ही थीं, उन्होंने स्नान ध्यान करने के बाद घरों में सुंदर चौक तैयार किया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया। 

बहनों ने गरी का गोला और मिठाई भी भेंट की। इसके बदले भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जिन भाइयों की बहनें अपनी ससुराल में थी, तो कुछ भाई बहन की ससुराल पहुंचे और वहीं बहन ने उनका मंगल तिलक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में किए गए विशेष इंतजाम

भाई दूज पर जेल के बाहर लाइन में लगी बहनें - फोटो : अमर उजाला
भाई दूज पर जिला जेल में बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां किसी भी बहन को निराश नहीं होना पड़ा। जेल प्रशासन ने सभी की मिलाई कराई। वहीं कुछ भाइयों ने भी जेल में बंद बहनों से मुलाकात की। जेल में बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगा, उनकी दीर्घायु की कामना की। उनसे अपराध छोड़ने का वचन भी लिया। 

भाई दूज पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। जिले में 50 लाख से अधिक की मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। मिठाइयों की दुकान पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के साथ उन्हें मिठाइयां भी भेंट की।

भाई दूज पर बाजारों में जाम की स्थिति रही। दिन भर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन के इंतजाम से लोगों को राहत भी मिली।  भाई दूज पर ट्रैफिक व्यवस्था में अवरोध पैदा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने इंतजाम कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें