फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी के बाद परिवार से दूरी, ब्रज में राधे-राधे जप रहे तेजप्रताप

Fri, 09 Nov 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पीले रंग का गमछा डाले तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार पारिवारिक समस्या में घिर गया है। परिवार के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव परिवार से दूर ब्रज में डेरा डाले हैं। यहां वह लोगों की आंखों से बचकर मंदिर और देवालयों में दर्शन करते घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


कभी गोवर्धन, बरसाना, राधाकुंड में देखे जा रहे हैं तो कभी वृंदावन में लोगों ने उन्हें देखा। वह न तो किसी से बात कर रहे हैं और न मीडिया वालों के सवालों का ही जवाब दे रहे हैं। शुक्रवार को भी तेजप्रताप ब्रज में आकर राजनीतिक जीवन से परे आध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। 

तेज प्रताप पिछले दिनों से ब्रज की यात्रा पर हैं। दोपहर को तेज प्रताप चैतन्य विहार कालोनी स्थित वृंदा पैलेस से अपने पांच साथियों के साथ निकले और कार में बैठ गए। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का भी उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। तेज प्रताप मीडिया से बचते हुए छटीकरा की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई

इससे पहले भी तेज प्रताप यादव कई बार ब्रज के प्रवास पर आ चुके हैं। उनकी कृष्ण भक्ति जग जाहिर है, लेकिन इस बार पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दायर करने के बाद यहां आए हैं। दोनों के विवाह को अभी सिर्फ छह महीने ही हुए हैं। 

बताया गया है कि परिवार से नाराज चल रहे तेज प्रताप यादव कई दिनों से मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। वो यहां भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति कर रहे हैं। गुरुवार सुबह को उन्हें गोवर्धन परिक्रमा करते देखा गया। उन्होंने राधा कुंड में स्नान भी किया।  

उधर, आज उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है। तेज प्रताप ने फोन पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी यादव का जन्मदिन दिल्ली में मनाया जाएगा। परिवार के लोग इस मौके पर तेज प्रताप को मनाने में जुटे हैं।

चैतन्य विहार के वृंदा धाम से शुक्रवार दोपहर को तेज प्रताव इनोवा कार में सवार होकर निकले। मीडिया से उनसे बात करने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी कार नहीं रुकी। माना जा रहा है कि भाई के जन्मदिन में हिस्सा लेने दिल्ली गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें