फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक-उद्यमी संग प्रचारकों का भी मार्गदर्शन करेंगे भागवत

Fri, 19 Aug 2016 04:29 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार से पांच दिन के प्रवास पर आ रहे हैं। वह स्वयंसेवकों से लेकर शिक्षक, उद्यमी, समाजसेवी, नव दंपतियों से रूबरू होंगे। वह न सिर्फ संघ के उद्देश्य और विचारधारा पर प्रकाश डालेंगे बल्कि राष्ट्र निर्माण में सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नवंबर 2014 में संकल्प शिविर के बाद आरएसएस 20 अगस्त को विश्वविद्यालयीय एवं महाविद्यालयीय शिक्षक सम्मेलन व 21 अगस्त को युवा दंपति परिवार प्रबोधन कार्यक्रम के रूप में बड़ा आयोजन करने जा रहा है। इसमें सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। शिक्षक सम्मेलन में ब्रजप्रांत के लगभग दो हजार महाविद्यालयीय शिक्षक भाग लेंगे। इसके अगले दो दिन तीन प्रांतों के प्रचारकों की बैठक होगी। ब्रजप्रांत के अलावा मेरठ और उत्तरांचल के प्रचारक मौजूद रहेंगे। संघ से जुड़े तमाम मुद्दों पर मंथन होगा। लोगों की जिज्ञासाओं का भी समाधान करेंगे।

120 उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक
पांच दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन 21 अगस्त की शाम को सरसंघचालक शहर के 120 प्रमुख उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। न सिर्फ व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा होगी, राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन


तीन हजार दंपति लेंगे भाग
संस्कारों के संचार के लिए मोहन भागवत ब्रजप्रांत के लगभग तीन हजार नव दंपतियों को संबोधित करेंगे। इसमें 35 साल के दंपतियों को बुलाया गया है। आगरा के अलावा फीरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा से सबसे ज्यादा नव दंपति आएंगे। इनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

प्रशिक्षकों का भी होगा प्रशिक्षण
शाखाओं के विस्तार और युवाओं को जोड़ने के लिए सरसंघचालक मुख्य प्रशिक्षकों से भी रूबरू होंगे। पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन 24 अगस्त सुबह लगभग साढ़े छह बजे कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य प्रशिक्षकों से लेकर क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

भागवत के कार्यक्रम
20 अगस्त: आगरा कालेज खेल मैदान पर शाम साढ़े चार बजे से विश्वविद्यालयीय एवं महाविद्यालयीय शिक्षक सम्मेलन।
21 अगस्त: आगरा कालेज खेल मैदान पर सुबह साढ़े नौ बजे से युवा दंपति परिवार प्रबोधन कार्यक्रम। इसी दिन रात लगभग आठ बजे से बोदला-सिकंदरा रोड स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के पास एक कांप्लेक्स में 120 उद्यमियों के साथ बैठक।
22 व 23 अगस्त: एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में क्षेत्र प्रचारकों की कार्यशाला।
24 अगस्त: सुबह साढ़े छह बजे से कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य प्रशिक्षकों के साथ बैठक।

लंगूरों ने संभाला मोर्चा
आगरा कालेज खेल मैदान पर बंदरों के आतंक को देखते हुए स्वयंसेवकों के साथ-साथ लंगूर भी तैनात रहेंगे। कुछ लंगूर तो मैदान पर पहुंचा भी दिए गए हैं। इनकी वजह से बंदर नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि बंदरों की वजह से कई दिन से पंडाल बनाने का काम भी प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें