फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

विज्ञापन
वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर मंगल कलश यात्रा - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में 251 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर जज कंपाउंड और वजीरपुरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कथाव्यास पंडित चैतन्य हरिचरत महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए भागवत महात्म्य बताया। कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है और कलियुग में यह भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का श्रेष्ठ साधन है। संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि कथा 15 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगी। इस मौके पर निरंजन लाल सारस्वत, आशा सारस्वत, महंत अनंत उपाध्याय, सुजाता अग्रवाल, निर्मल, ममता, वंदना, राधिका, नीतू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें