फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 101 कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
पिनाहट में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शूरू,धूमधाम से निकली 101 कलशों की यात्रा
विज्ञापन
पिनाहट। लोंद के ज्येष्ठ महीने में ब्लॉक क्षेत्र में गांव-गांव भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कस्बा पिनाहट में मोहल्ला मार निवासी मुकेश शर्मा ने भागवत कथा का आयोजन किया। भागवत कथा से पहले 101 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा प्राचीन चामण माता मंदिर से शुरू होकर कस्बा का भ्रमण करते हुए पुराना राजाखेड़ा मार्ग पुरानी टंकी के भागवत पंडाल प्रभा गार्डन तक पहुंची, जहां कलश स्थापित किए गए। इसके बाद भागवत कथा शुरू हुई। कथावाचक परम पूज्य मेवाड़ पीठाधीश्वर संत श्री श्री 108 स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज के श्री मुख से प्रथम दिवस की भागवत कथा में श्रोताओं को सृष्टि रचना की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर परीक्षित श्रीमती किरण देवी और कथा आयोजक मुकेश शर्मा, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें