फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज चौराहा मेट्रो स्टेशन बनेगा स्मार्ट

विज्ञापन
भगवान टॉकीज चौराहा। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज चौराहा स्टेशन को स्मार्ट बना रहा है। इसमें चारों ओर जाने का रास्ता होगा। इसके लिए डिजाइन में बदलाव किया गया है। शॉपिंग सेंटर के साथ दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और 14 स्टेशन हैं। भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज चौराहा मेट्रो स्टेशन को स्मार्ट बनाया जा रहा है। भगवान टॉकीज चौराहा बेहद व्यस्ततम है। ऐसे में स्टेशन से एमजी रोड, सिकंदरा- रामबाग और दयालबाग जाने के लिए रास्ता बनेगा। सुल्तानगंज चौराहे पर भी भगवान टॉकीज चौराहा-रामबाग, कमला नगर और विजय नगर रोड के लिए रास्ता दिया जाएगा। सभी मेट्रो स्टेशन पर शॉपिंग सेंटर भी बन रहे हैं। दुपहिया वाहनाें के लिए पार्किंग भी की जाएगी। ये व्यवस्था दोनों कॉरिडोर के सभी 27 स्टेशनों पर की जा रही है।

27 मई को होगा मेट्रो सुरक्षा का ऑडिट
- यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें अभी तक ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो सेवा चल रही है। मन:कामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी तक 25 मई तक सिग्नल और हाईस्पीड ट्रायल पूरे हो जाएंगे। 27 को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा ऑडिट करा लिया जाएगा। इनकी अनुमति के बाद जून में आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बड़ी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें