फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को सोच समझकर ही बोलना चाहिए : सुशील

विज्ञापन
06एमएनपी-21-कुसमरा में भागवत कथा सुनाते सुशील जी महाराज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। मनुष्य को सोच समझकर बोलना चाहिए। बोलने व लिखने से पहले चिंतन करना चाहिए। संसार में सारे फसाद बोलने से ही हो रहे हैं। यह प्रवचन कथावाचक सुशील महाराज ने दिए। बेवर रोड स्थित शिवमंदिर के सामने शास्त्री फ्लोर मिल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक ने कहा तीन श्लोकों में भागवत मंगलाचरण का वर्णन है।
विज्ञापन

प्रथम श्लोक में परम सत्य की वंदना है। सत्य व परम सत्य में अंतर है। संसार में जो कुछ देख रहे हैं वो सत्य है। उन्होंने कहा कि जो गंगा मां भारत भूमि को पवित्र कर रही है, उसकी उत्पत्ति के चार स्थान हैं। पहला उत्पत्ति का स्थान भगवान का चरण, दूसरा स्थान भगवान भोले नाथ की जटा, तीसरा स्थान गंगोत्री, चौथा स्थान बांके बिहारी की कथा में है।
श्याम सिंह कुशवाह, रामनरायन मिश्रा, प्रदीप तिवारी, संजीव तिवारी, रवि मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, कृष्णा सिंह राजावत, राजा मिश्रा, ऋतिक पांडेय, आकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें