फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर जिले के तीन स्कूलों को माना उत्कृष्ट

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश भर में शिक्षकों के बीच शिक्षा और विद्यालय के वातावरण को लेकर प्रतिस्पर्धा पैदा करने के लिए उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया शुरू की है। अप्रैल माह में सभी प्रधान अध्यापक, शिक्षकों इस योजना के तहत आवेदन मांगे थे। इसमें से तीन को प्रदेश स्तर पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन


जनपद में तीन विद्यालयों ने प्रदेश स्तर पर आयोजित उत्कृष्ट सम्मान की सूची में अपना नाम शामिल किया है। इसमें गोवर्धन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोरिया पट्टी का चयन किया है। यहां प्रधान अध्यापक लोकेश शर्मा हैं। राया ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय राया को यह सम्मान मिला है। यहां प्रधान अध्यापक पूजा चौधरी तथा इसी ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहवन को चयनित किया है। कुलदीप सारस्वत यहां प्रधानाध्यापक हैं।

जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन करीब 18 सौ से अधिक प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का संचालन हो रहा है। संसाधनों की दृष्टि से अधिकांश विद्यालयों की दशा सुधर चुकी है। कई जगह प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों ने तो विद्यालयों की कायाकल्प कर दी है। प्रोजेक्टर के सहारे शिक्षा दी जा रही है। वातावरण भी बेहतर बना दिया है। बच्चों को टूर पर ले जाया जा रहा है। हालांकि बहुत से शिक्षक ऐसे भी हैं, जो नियमित विद्यालय नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें