फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को पकड़ा है। बायीं टांग में पुलिस की गोली लगने से इनामी घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनामी पर आगरा के थाना मल्लपुरा और मथुरा के थाना गोविंदनगर में 18 मुकदमे लूट के दर्ज हैं। दो साल से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


गोविंदनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह महाविद्या रामलीला मैदान की तरफ जा रहे दो बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, पर बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए गोली चलाई तो बदमाश की बायीं टांग में लगी।

बाइक चला रहा बदमाश इस बीच भाग खड़ा हुआ। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश नरेंद्र लोधी पुत्र निर्मल लोधी निवासी सत्यम विहार कालोनी, जगदीशपुरा (आगरा) है। सीओ ने बताया कि एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है। भागे बदमाश श्यामसुंदर पुत्र सुभान सिंह निवासी बोदला चौराहा, जगदीशपुरा (आगरा) की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


तीन साल रहा था आगरा जेल में, एक साल पहले छूटा
मथुरा। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि शातिर बदमाश ने जरायम की दुनिया में साल 2013 में कदम रखा था। उसके बाद ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम दिया। करीब एक साल पहले आगरा जेल से छूटकर आया था। करीब तीन साल आगरा जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें