फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1403 पात्रों के खाते में पहुंची आवास निर्माण की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बुधवार को पात्रों के खाते में आवास निर्माण की पहली किस्त पहुंच गई। प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते में धनराशि भेजी। जिले में इस वित्तीय वर्ष के लिए 1789 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से बुधवार को 1403 पात्रों के खाते में प्रधानमंत्री की ओर से आवास निर्माण के लिए धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन

प्रति पात्र को 40 हजार रुपये की धनराशि आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में भेजी गई। इस धनराशि से वे जल्द ही आवास का निर्माण शुरू कर देंगे। बुधवार को ब्लॉकों में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दिखाया गया। परियोजना निदेशक पीके राय ने बताया कि सभी पात्रों के खाते मेें आवास निर्माण की किस्त पहुंच गई है, वे जल्द से जल्द आवास का निर्माण शुरू कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें