फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन उपकेंद्र पर एसडीओ ने देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
-सिविल लाइन स्थित बिजली विभाग के उपकेंद्र का निरीक्षण करते एसडीओ पदम गर्ग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत उपकेंद्र से बेहतर बिजली आपूर्ति और अभिलेखों की जांच के लिए अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को उपखंड अधिकारी प्रथम ने सिविल लाइन उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बकाया बिल वसूलने और बेहतर आपूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को उपखंड अधिकारी प्रथम पदम गर्ग सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आपूर्ति रजिस्टर चेक कर फीडरवार समीक्षा की। बिजली कटौती और शटडाउन के बारे में उन्होंने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता रामसनेही को निर्देशित किया कि बेवजह बिजली कटौती किसी भी हाल में न की जाए। इसके साथ ही उपकरणों को भी देखा।
उन्होंने 50 हजार से अधिक का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने और बिल वसूल करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही एकमुश्त समाधान योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा। उपखंड अधिकारी ने कहा कि जिन फीडरों पर लाइनलॉस अधिक है, वहां चेकिंग अभियान चलाया जाए। बिजली चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें