फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दरिंदगी: नाबालिग लड़की से दोस्ती कर लूटी आबरू, गर्भवती होने पर किया घिनौना कांड...दर्ज हुआ केस

Mon, 30 Dec 2024 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद दुष्कर्म किया गया। वो गर्भवती हो गई तो आऱोपी ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर परिजन की मदद से गर्भपात करा दिया। बाद में ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने 6 दिसंबर को जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले आरोपी शिवम गोस्वामी से दोस्ती हुई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने शादी का वादा कर नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। मना किया तो आरोपी ने बहलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी के लिए हां कर दी।

आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने भाई और माता-पिता के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया। बाद में ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवम गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शिवम के पिता रामनिवास, भाई अरुण और मां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें