आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की है। आरोप लगाया कि एक युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। अब ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को बताया कि उसकी जान पहचान चार वर्ष पहले क्षेत्र में ठेल लगाने वाले मासूम उर्फ रिहान से हुई थी। मासूम ने खुद को हिंदू बताया था। दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने अपनी असलियत बताई। दूसरी जगह शादी के बाद भी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। इससे उसके परिवार में विवाद हो रहा है। पुलिस आयुक्त ने थाना शाहगंज पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।