बिछवां के प्राथमिक विद्यालय जैली में शिक्षक द्वारा पीटा गया छात्र
- फोटो : MAINPURI
बिछवां(मैनपुरी)। गांव जैली स्थित एक परिषदीय स्कूल के शिक्षक को छात्र का एक सवाल नागवार गुजरा। शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिस से उसके कान में गंभीर चोट लगी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव जैली निवासी मान सिंह का पुत्र आकाश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल गया था। पिता का आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक मोबाइल पर व्यस्त था। जब छात्र सवाल पूछने के लिए पहुंचा।
छात्र का सवाल पूछना शिक्षक को नागवार गुजरा। शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के कान में चोट आई। बताया कि कान की पर्दा फट गया है। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। थाने पहुंच कर पीड़ित ने शिक्षक के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।