फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी में अधिवक्ताओं और बरनाहल पुलिस में झड़प

विज्ञापन
दीवानी में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक को बरनाहल पुलिस जबरिया कोर्ट से खींचकर ले जाने लगी। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी हावी हो गए। इसके बाद एकत्रित हुए अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच युवक को छुड़ाने के लिए काफी देर तक धक्का मुक्की हुई। अंत में अधिवक्ताओं के विरोध के आगे बेबस हुई पुलिस युवक को लिए बगैर ही वापस चली गई।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला कुरियन निवासी गौरव उर्फ महाकाल के घर से बरनाहल पुलिस कुछ दिन पूर्व एक कार बरामद कर लाई थी। इस मामले में चोरी का मामला भी दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली कि गौरव न्यायालय में हाजिर हो रहा है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ दीवानी पहुंच गए। गौरव को कोर्ट में जाता देख पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जबरिया गाड़ी तक खींचकर ले जाने लगे। शोर सुनकर गौरव के अधिवक्ता वहां आ गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दीवानी के कई अधिवक्ता एकत्रित हो गए।
बरनाहल पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए गौरव को छुड़ाने लगे। इस बीच पुलिस से धक्का मुक्की व झड़प भी हुई। कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। गौरव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया, इसमें कहा कि बरनाहल पुलिस ने उस पर वाहन चोरी का झूठा मामला दर्ज कराया है।
हाईकोर्ट से उक्त मामले में अग्रिम जमानत लेने के बाद वह न्यायालय में हाजिर होने आया था। तभी थानाध्यक्ष असलाह के बल पर उसे खींचकर ले जाने लगे। वह लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं, उसकी गर्दन दबाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

वाहन चोरी के मुल्जिम से अग्रिम जमानत संबंधी कागजात दिखाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जबरदस्ती नहीं की।
-अशोक कुमार, थानाध्यक्ष बरनाहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें