फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएड प्रवेश परीक्षा 46 केंद्रों पर, 21 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 29 May 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर ली हैं। परीक्षा 31 मई को होगी। इसे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी करा रहा है। परीक्षा 46 केंद्रों पर होगी। इसमें 20,910 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 21 मई से अपलोड हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शरद चंद्र उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 46 केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनकी संख्या 92 है। केंद्रों पर 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 24 सेंटर प्रतिनिधि भी नजर रखेंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेशपत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए 29 मई को स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित अतिथि गृह में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन






वन थर्ड निगेटिव मार्किंग होगी

- परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। इसमें 100 प्रश्न आएंगे जो 200 अंकों के होंगे। वन थर्ड नेगेटिव मार्किंग होगी। छात्रों को अपने साथ पेन, प्रवेशपत्र और उसकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी। प्रवेश फाॅर्म पर जो फोटो लगाया है, उसी की दूसरी प्रति लानी होगी। बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जाएगी।



चार जिलों के लिए समन्वयक नियुक्त

- परीक्षा के लिए चार समन्वयक भी बनाए हैं। आगरा के लिए डॉ. विजय श्रीवास्तव, फिरोजाबाद के लिए डॉ. रेनू वर्मा, मैनपुरी के लिए डॉ. मनोज और मथुरा के लिए डॉ. ललित मोहन शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी, जो बुंदलेखंड विश्वविद्यालय झांसी के नियंत्रण कक्ष से जुड़ेंगे। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी, साइबर कैफे बंद रहेंगे।
विज्ञापन


जिला नोडल केंद्र परीक्षार्थी
आगरा 27 12812

मथुरा 08 3468

फिरोजाबाद 06 2730

मैनपुरी 05 1900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें