फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएड और एलएलबी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से बीएड एवं विधि पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27, बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 तथा सत्र 2025-26 के एलएलबी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष एवं बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ष के संस्थागत एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र 18 मई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27, बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 तथा सत्र 2025-26 के एलएलबी द्वितीय व तृतीय वर्ष एवं बीए एलएलबी द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ष के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवा सकते हैं।

वहीं सत्र 2025-26 के एलएलबी प्रथम वर्ष एवं बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के परीक्षा आवेदन पत्र समर्थ आईडी के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर संबंधित महाविद्यालय द्वारा भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें