फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 12 May 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। कस्बे में रेलवे फाटक के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिचपुरी निवासी सुमित गंधार (27) सोमवार सुबह दस बजे बाइक से अंगूठी गांव की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे फाटक के पास पीछे से डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमित की मौत हो गई। मृतक के पिता निरंजन सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सेवानिवृत्त हैं। सुमित तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर का राजू और सबसे छोटा मानवेंद्र है। सुमित की शादी करीब पांच वर्ष पहले मधु के साथ हुई थी। तीन वर्षीय बेटा काव्यांश और डेढ़ वर्षीय बेटी काव्यांशी हैं। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें