कासगंज। इनरव्हील क्लब ऑफ कासगंज सिटी ने शुक्रवार को ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन किया। इकड़े मुकाबले के बीच कृति सक्सेना ने मिस कासगंज का खिताब जीता। कल्पना शर्मा द्वितीय रनर अपर और सेजल पल्तानी तृतीय रनरअप रहीं। इस ब्यूटी कांटेस्ट में मोस्ट एनर्जेटिक अवार्ड पूर्णिमा पल्तानी ने जीता। वहीं बेस्ट स्माइल का पुरस्कार सारिका शाही ने अपने नाम किया। मोस्ट ब्यूटीफुल कॉस्ट्युम का अवार्ड याशिका गोयल ने जीता तो शुभांगी पाठकर ने मोस्ट ब्यूटीफुल अवार्ड पर कब्जा जमाया।
कनिष्का जादौन को मोस्ट टेलेंटेड के रूप में चुना गया। तनिशा माहेश्वरी ने मोस्ट कांफिडेंट अवार्ड अपने नाम किया। बेस्ट हेयरस्टाइल और मेकअप का अवार्ड महक गुप्ता ने जीता। क्लब की ओर से अतिथियों ने मिस कासगंज सहित अन्य विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी दी और क्राउन सिर पर लगाया। कई राउंड में प्रतियोगिता हुई। 22 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल में संगीत और मॉडलिंग की दुनिया के जानकार व जुड़े लोगों दिव्या लहरा, सारिका सक्सेना एवं गर्विता सिसोदिया शामिल रहीं। इस दौरान महिला कोतवाली प्रभारी इंदू वर्मा, क्लब की अध्यक्ष रूबी माहेश्वरी, सचिव पूनम माहेश्वरी, रिंकी गुप्ता, रिचा अग्रवाल, कविता गोयल, रीना अग्रवाल, अनु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पूनम खटोड़, विदु चौधरी, गरिमा माहेश्वरी, सीमा गुप्ता, वंदना बिड़ला, मयूरी अग्रवाल, रश्मि द्विवेदी, संगीता आदि सदस्य मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में महिलाएं इस ब्यूटी कांटेस्ट को देखने पहुंची।
बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए
मिस कासगंज चुनीं गई कृति सक्सेना का कहना है कि हर माता पिता को अपनी बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए। मेरे माता पिता ने मुझे प्रोत्साहित किया और मैंने ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लिया। सभी का भरपूर प्यार और स्नेह मुझे मिला। जिससे यह कामयाबी मिली है। मेरी तरह और बेटियां भी आगे बढ़ें और अपना मुकाम हांसिल करें।
मेरा पहले ब्यूटी कांटेस्ट
रनर अप बनीं कल्पना ने कहा कि उनकी कामयाबी का श्रेय भी उनके माता-पिता को है। मैंने पहले ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लिया है। इससे मेरा हौसला बढ़ा है। लड़कियों को उनका हक मिलना चाहिए। हर जगह उन्हें बराबरी का हक मिले और सम्मान। महिलाओं की सुरक्षा पर भी सरकार ध्यान दे।
परिवार का सपोर्ट जरूरी
द्वितीय रनर अप रहीं सेजल पल्तानी ने कहा कि इस ब्यूटी कांटेस्ट से मेरा आत्मबल बढ़ा है। लड़कियों के अभिभावकों को इसी तरह से आत्मबल बढ़ाना चाहिए। जिससे वह अपने सपनों को पंख लगा सकें। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। मैं चाहती हूं की हर लड़की आगे बढ़े और उसे परिवार का सपोर्ट मिले।