मैनपुरी। पॉलिथीन और प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर रविवार को जागरूकता मेले का आयोजन नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में किया गया। शिक्षा विभाग और नगर पंचायतों द्वारा प्लास्टिक के कचरे से सुंदर सामान बनाकर उनकी स्टॉल लगाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए उपकरणों की सराहना की।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में जागरूकता मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एसडीएम नवोदिता शर्मा, बीएसए कमल सिंह, चेयरमैन मनोरमा देवी, लक्ष्मण गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमरा डॉ. आरपी सिंह, ईओ नगर पंचायत लाल सिंह भारती आदि मौजूद रहे।