घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी नेताओं ने डायल 112 पर सूचना दी। साथ ही माैके पर पहुंच गए। आरएसएस के ज्ञानेंद्र चौधरी और शिवम चौधरी के मुताबिक जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी नरेश का बेटा मनीष उनसे अभद्रता करने लगा और गाली-गलौज की। थाना प्रभारी ने बताया है कि ज्ञानेंद्र की तहरीर पर नरेश और उसके बेटे मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
http://