पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव दलईपुरा में खेत से रास्ता निकालने के विरोध में लाठी-डंडे से पीटकर एक परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव दलईपुरा निवासी गेंदालाल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके खेत से रास्ता निकाल रहे हैं। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में गेंदालाल, उनकी पत्नी राजनश्री और बेटी रेनू घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।