अमांपुर। कस्बे के सुभाष नगर में पत्नी से छेड़खानी व गाली-गलौज का विरोध करने पर पति की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
महिला को गांव अल्लीपुर निवासी नेम सिंह कई दिन से परेशान और अश्लील इशारे कर रहा था। महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने नेम सिंह से इसका विरोध किया। इसके बाद उस लात-घूंसों से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी हैं।