फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन को क्लर्क ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीन को क्लर्क ने पीटा
विज्ञापन

गुस्साए अमीनों ने किया हंगामा, क्लर्क ने आरोप से किया इनकार
सामूहिक अवकाश के लिए एसडीएम को दिया प्रार्थना-पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन को शनिवार को क्लर्क ने पीटा। अमीन का सिर दीवार में लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद क्लर्क से परेशान अमीनों ने तहसील में प्रदर्शन के बाद सामूहिक अवकाश के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं क्लर्क ने पिटाई की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

संग्रह अमीन राजेश कुमार शनिवार को तहसील में ही कार्यरत क्लर्क राजेंद्र सिंह के पास पहुंचे। उनके साथ अन्य अमीन भी थे। उन्होंने क्लर्क को दाखिल खारिज संबंधित कुछ कागजात दिए, जिसमें ओवर राइटिंग बताते हुए क्लर्क ने प्रार्थना-पत्र वापस कर दिया। इसे लेकर क्लर्क ने अमीन के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर क्लर्क ने अमीन का सिर पकड़कर दीवार पर मार दिया। इससे अमीन जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में अमीन राजेश को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया है। जानकारी होते ही सभी अमीन तहसील में एकत्रित हो गए और हंगामा किया। इतना ही न ही नहीं सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए एसडीएम पारसनाथ को प्रार्थना पत्र दिया है। अमीनों का आरोप है कि बाबू द्वारा आए दिन उनसे रकम की मांग की जाती है। अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। सामूहिक अवकाश पर जाने के लिए प्रार्थना-पत्र देने वालों में महेश चंद्र, मुहरसिंह, सतीश चंद्र, जगदीश प्रसाद, संतोष कुमार, शिवप्रताप सिंह, राहुल त्यागी, प्रमोद कुमार, कृष्णगोपाल, शिवकुमार, हरीशपाल, लवलेश कुमार, संजीव कुमार, चरन सिंह, उदयवीर सिंह, सोवरन सिंह, चोब सिंह आदि हैं। विदित हो कि क्लर्क राजेंद्र सिंह पर पहले भी नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसमें क्लर्क का वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें तहसीलदार की देखरेख में जांच कमेटी गठित की गई थी, लेकिन मामला रफा-दफा हो गया। उधर, क्लर्क राजेंद्र सिंहने पिटाई की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि संग्रह अमीन 10 से अधिक संख्या में आए थे। इसमें से कई नशे में थे। इस दौरान एक अमीन गिरकर दीवार से टकरा गया। उन्होंने तो खुद भागकर अपनी जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें