फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को पीटा, बचाने आए माता पिता से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के मोहल्ला तपा की नगरिया में युवक ने भाभी की पिटाई कर दी। जब माता पिता बचाने आए तो उनसे भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता सन्नो ने बताया कि देवर सोमवार सुबह बिना किसी वजह के गालियां देने लगा। जब मना किया तो उसको पीटना शुरू कर दिया। उसे पिटता देख जब सास ससुर बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी हाथापाई की।
धमकी दी कि किसी को घर में नहीं रहने देगा। महिला ने बताया कि पति अनवार शारीरिक रूप से कमजोर है। देवर उन्हें भी मारता पीटता है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं एक शिकायत पंडा कालोनी निवासी लक्ष्मी सिंह ने दी है। बताया है कि पति व बेटे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लोग उन्हें खाना भी नहीं देते हैं। वह जब खुद खाना बनाने जाती हैं तो रोक देते हैं। उसे पहनने के लिए कपड़े भी नहीं लेने दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें