फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर रेल लाइन पर 24 को चलेगी डीएमयू

Sat, 19 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर की पूर्व संध्या पर बटेश्वर रेल लाइन पर पहली यात्री ट्रेन के संचालन की तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने शुक्रवार को बटेश्वर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बटेश्वर हाल्ट से पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। निरीक्षण में छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। 24 दिसंबर से इस ब्रॉड गेज लाइन पर डीएमयू चलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

6 अप्रैल 1999 को आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। उनके जन्मदिन पर पहली यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु के इस रेल लाइन के उद्घाटन में आने की संभावना के मद्देनजर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने इटावा से बटेश्वर तक के ट्रैक का जायजा लिया। उन्होंने हाल्ट के रूम का फर्श उखड़ा देख उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीने के पानी का कोई इंतजाम न पाकर अपने सामने ही हैंडपंप की खोदाई का काम शुरू कराया। जीएम के साथ निरीक्षण में मौजूद डीआरएम प्रभाष कुमार ने बताया कि आगरा और इटावा के बीच यात्री ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरूआत बटेश्वर हाल्ट से होगी। निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एचएस राणा, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रामेश्वर मीणा, डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेक सागर आदि मौजूद रहे।

बटेश्वर में रेलवे स्टेशन की मांग
बाह। जीएम के बटेश्वर हाल्ट पर पहुंचते ही बिजकौली और बटेश्वर के लोग वहां पहुंच गये। बटेश्वर तीर्थ से लगभग चार किमी दूर बिजकौली गांव में हाल्ट स्टेशन बनाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने बिजकौली में हाल्ट स्टेशन की बजाय बड़ा स्टेशन बनाने और उसका नाम अटल स्टेशन रखने की मांग की। ग्राम प्रधान लक्ष्मी नरायन और अनिल यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जीएम के सामने अपनी बात रखी।
विज्ञापन


पहली यात्री ट्रेन का स्वागत करेगा फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप
फतेहाबाद। आगरा-इटावा रेल लाइन पर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर चलने वाली पहली यात्री ट्रेन का स्वागत फतेहाबाद स्टेशन पर समाजसेवी संस्था फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप करेगी। शुक्रवार को संस्था सदस्यों ने स्टेशन मास्टर जेपी शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान आलोक बछरवार, प्रमोद गुप्ता, अवकेश गोलस, अमित अग्रवाल आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें