फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का रौद्र रूप: ब्रह्मलाल महाराज की देहरी तक पहुंची कालिंदी, आरती कर की गई शांत होने की प्रार्थना; VIDEO

Thu, 04 Sep 2025 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह क्षेत्र स्थित बटेश्वर में यमुना (कालिंदी) का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ब्रह्मलाल महाराज मंदिर की देहरी तक उफनता पानी पहुंच गया। पुजारी और श्रद्धालुओं ने यमुना की आरती उतारकर नदी के शांत होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
यमुना को शांत करने के लिए आरती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर की देहरी तक उफनाई कालिंदी का पानी पहुंच गया है। देहरी को पार करते ही भोलेनाथ के पांव पखारने के बाद कालिंदी का पानी गांव की ओर निकलने लगेगा। बुधवार को पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने मंदिर की देहरी पर यमुना की आरती की। आरती में कालिंदी के प्रति श्रद्धा और भोलेनाथ के प्रति आस्था के साथ सभी ने कालिंदी के शांत होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


 

मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में यमुना और ब्रह्मलाल महाराज की पूजा और आरती में नदी के शांत होने की प्रार्थना की। भोलेनाथ के पांव पखारने के बाद नदी के शांत होने की उम्मीद भी जताई। कालिंदी के उफान के पानी में एकादशी मंदिर चारो ओर से घिरा हुआ है। बिहारी जी मंदिर, जागेश्वर मंदिर के प्लेटफार्म को छूकर कालिंदी बह रही है। सेल्फी प्वाइंट परिसर में घुटनों तक पानी भर गया है।

मंदिर श्रंखला के पूर्वी छोर पर महज एक सीढ़ी डूबने से बची है। 24 घंटे में कालिंदी एक सीढ़ी चढ़ी है। जबकि पश्चिमी छोर पर कई मंदिरों की देहरी तक कालिंदी का पानी पहुंच गया है।उफान की रफ्तार जारी रही तो मंदिर श्रंखला को पार कर पानी बटेश्वर गांव की ओर निकलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों राम सिंह आजाद, नरेन्द्र चंद्रवंशी, राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि 3 साल पहले ब्रह्मलाल महाराज मंदिर में उफान का पानी घुस गया था। मंदिर के प्रवेश द्वार और सड़क पर उफान के पानी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। कालिंदी के रौद्र रूप से बाढ़ के खतरे को लेकर बटेश्वर के लोग सहमे हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें