फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दौड़ती रोडवेज बस में लगी आग

Fri, 24 Feb 2017 12:26 AM IST
हाईवे पर दौड़ती रोडवेज बस में लगी आग
विज्ञापन
हाईवे पर दौड़ती रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा से सवारियों को लेकर कानपुर जा रही ताज डिपो आगरा की बस में गुरुवार सुबह एत्मादपुर में भागूपुर चौराहे के पास हाईवे पर आग लग गई। चालक की सूझबूझ के चलते सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक बस पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन

घटना गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे की है। आगरा स्थित आईएसबीटी से ताज डिपो की बस सवारियों को लेकर कानपुर के लिए जा रही थी। रास्ते में एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे स्थित भागूपुर चौराहे पर अचानक इंजन में से धुआं निकलने लगा। यह देख चालक रोहतान सिंह ने बस को सड़क किनारे रोक दिया। तब तक बस में धुएं के गुबार भर गए। यह देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हाईवे पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक, परिचालक सचिन गौतम ने तत्परता दिखाते हुए लोगों की मदद से सभी 53 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सवारियों को बाहर निकालते-निकालते आग पूरी बस में फैल गई। देखते ही देखते धुएं के गुबार और लपटेें उठने लगीं। सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायरब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक बस जलकर राख हो गई। हादसे के दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। लगभग आधे घंटे तक रोड जाम रहा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में सभी सवारियों को दूसरी बसों से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें