फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामबाग से शाहदरा तक बैरिकेडिंग, आठ मशीन कर रही कार्य

विज्ञापन
मेट्रो की ओर से की गई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने रामबाग से शाहदरा तक बैरिकेडिंग कर दी है। यहां कॉरिडोर बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए आठ मशीनें लगी हैं। ये पिलर बनाने के लिए खुदाई कर रही हैं। पहले छह मशीनें ही लगाई गई थीं।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें रामबाग से शाहदरा तक कार्य तेज कर दिया गया है। आगरा कैंट से वाटरवर्क्स तक 70 फीसदी कार्य हो गया है। ऐसे में रामबाग से कालिंदी विहार तक कार्य की गति बढ़ा दी गई है। यहां पर आठ मशीनें कार्य कर रही हैं। यहां मार्च तक कॉरिडोर बन जाएगा और इस पर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें