फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: मेट्रो के लिए सुल्तानगंज चौराहे पर बैरिकेडिंग, केबल शिफ्टिंग के बाद शुरू होगा पिलर निर्माण

Fri, 20 Feb 2026 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। अब सुल्तानगंज चौराहे से केबल केबल शिफ्ट कराई जाएगी। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है।   
विज्ञापन
लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सुल्तानगंज चौराहे पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए बैरिकेडिंग कर दी है। महीनेभर में लाइन शिफ्ट हो जाएगी। इसके बाद पिलर बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं, ये एलिवेटेड ट्रैक है। सुल्तानगंज चौराहे पर कई विभागों की पाइपलाइन और केबल गुजर रही है। इनको फ्लाईओवर ब्रिज (एफओबी) के पास फुटपाथ के नीचे शिफ्ट किया जाना है।

इसमें दूरसंचार, गैस, पानी समेत अन्य की पाइपलाइन और केबल हैं। इनको सावधानीपूर्वक शिफ्ट किया जाएगा। संबंधित विभागों को भी अवगत करा दिया है। उनके विशेषज्ञ भी होंगे। चरणबद्ध केबल शिफ्ट करने का कार्य होगा। सुल्तानगंज चौराहा और इसके आगे कमला नगर पर स्टेशन भी बनाया जाएगा। ये कार्य पूरा होने के बाद पिलर और स्टेशन बनाने के कार्य में गति आएगी।
विज्ञापन


वाटर वर्क्स से यमुना पुल से जुड़ेगा ट्रैक
यूपीएमआरसी ने दूसरे कॉरिडोर को दिसंबर में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। 14 मशीनें पिलर बनाने का कार्य कर रही हैं। इसमें वाटर वर्क्स पर चार पिलर बन गए हैं। इसको यमुना नदी पर बन रहे पुल से जोड़ा जाएगा। इससे गुजर कर ही मेट्रो ट्रेन कालिंदी विहार तक पहुंचेगी। रामबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी, मंडी समिति, शाहदरा पर भी कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें