फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई रिमझिम बारिश, सर्द हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में रविवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। दिनभर आसमान में छाए बादलों के बीच दोपहर बाद रिमझिम बारिश हो गई। जिलेभर में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इस दौरान हवा चलने से गलन बढ़ गई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में सोमवार को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

इस बार दिवाली पर मौसम सामान्य था। हालांकि रविवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर बादल छाए रहे। दिन में भी धूप की आंखमिचौनी चलती रही तो वहीं दोपहर बाद रिमझिम बारिश हो गई। लगभग आधे घंटे तक जिले भर में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में सर्दी बढ़ गई है। वहीं शाम को सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें