फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीते एक सप्ताह से गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। अचानक बदले मौसम के बाद एक घंटे तक बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश न होने के चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप और गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन शाम को अचानक हुई तेज बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के चलते अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
धान और मक्का की फसल को मिली संजीवन
बारिश ने गर्मी से तो राहत दिलाई ही है, वहीं फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी साबित होगी। खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसल तेज धूप के कारण सूख रही थी। सिंचाई के लिए किसानों को निजी संसाधनों का उपयोग करना पड़ रहा था, जिस पर खर्च अधिक आ रहा था। ऐसे में बारिश से अब आसानी से सिंचाई होने से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है।
विज्ञापन

जलभराव से लोग हुए परेशान
तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी घरों में घुसने से लोग परेशान रहे। बारिश के बाद लोगों से घरों से पानी निकालते हुए देखा गया। इसके साथ ही स्टेशन रोड, आगरा बाईपास, कचहरी रोड पर भी बारिश के समय जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें