फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हिंदूपुरम कालोनी निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव करीमगंज के पास पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हिंदूपुरम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार जाटव अपनी पांच साल की बेटी अंचल के साथ बहन की ससुराल जनपद एटा गया था। शुक्रवार की सुबह पिता और पुत्री बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर गांव करीमगंज के पास पहुंची।
तभी अचानक सड़क पर कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 11 बजे जितेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें