फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरनाहल ब्लॉक भी संभालेंगे बीडीओ श्वेतांक पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल में खंड विकास अधिकारी का कार्यभार अब बीडीओ श्वेतांक पांडेय संभालेंगे। उन्हें अतिरिक्त कार्यभार के रूप में ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से बरनाहल में तैनात खंड विकास अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने ये आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पहले से ही खंड विकास अधिकारियों की कमी बनी हुई है। इसके चलते अन्य विभागों के अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। जिले के नौ विकास खंडों में से एक बरनाहल विकास खंड में खंड विकास अधिकारी का कार्यभार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी को दिया गया है। वे लंबे समय से अवकाश पर चल रहे थे। इसके कारण विकास कार्यों के साथ ही शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति भी पिछड़ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैनपुरी विकास खंड में तैनात पीडीएस अधिकारी श्वेतांक पांडेय को बरनाहल विकास खंड का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अन्य विकास खंडों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें