फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा को बड़ी सौगात: बरहन में बनेगा चार किमी लंबा बाईपास, शासन ने जारी किए 8.89 करोड़ रुपये

Sat, 31 Jan 2026 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बरहन में चार किमी लंबा बाईपास बनेगा। इसके लिए शासन ने 8.89 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
बाईपास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बरहन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 4 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण करेगा। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास निर्माण के साथ ही शासन की व्यय समिति ने 5 साल के अनुरक्षण कार्य के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


बाईपास के लिए शासन ने पहले चरण में 8.89 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पिछले काफी समय से एत्मादपुर विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह शासन से इसके बारे में पत्राचार कर रहे थे। विधायक ने बताया कि बाईपास सात मीटर चाैड़ा होगा। यह एत्मादपुर बरहन रोड पर नगला गोल से आंवलखेड़ा होते हुए जलेसर हाईवे को जोड़ेगा। इसके बनने से बाईपास से सटे गांव के लोगाें को आसानी होगी। माैजूदा समय में आंवलखेड़ा की ओर जाने के लिए बरहन की संकरी रोड से होकर गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें