फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दबंगई...दलित की बरात का रोका रास्ता, घोड़ी पर बैठे दूल्हे की कनपटी पर लगा दी बंदूक; बरातियों से भी मारपीट

Mon, 10 Mar 2025 11:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बरात चढ़ रही थी। तभी एक कार को रास्ता नहीं मिलने पर विवाद हो गया। कार सवार दूसरे विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। दोनों पक्षों मारपीट हो गई। कार सवारों ने हथियार निकाल लिए।
विज्ञापन
बरात के दाैरान हुआ विवाद। - फोटो : संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा के गांव अजीजपुर में दलित की बरात में दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि ब्राह्मण परिवार की बरात में आए बराती गाड़ी लेकर निकल रहे थे। रास्ता नहीं मिलने पर दोनों परिवार के बरातियों में विवाद हुआ। दलित परिवार का आरोप है कि दूसरी बरात में शामिल दबंगों ने बंदूक की बट से उनके बरातियों पर हमला किया। दूल्हे की कनपटी पर भी बंदूक रखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरात निकलवाई। मामले में चार दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


धनौली निवासी मुकेश के बेटे विशाल की बरात छह मार्च को अजीजपुर आई थी। अजीजपुर निवासी विष्णु शर्मा के बेटे यश शर्मा की बरात जानी थी। निकासी हो रही थी। तभी विष्णु के बेटे की बरात में शामिल लोग गाड़ी से निकल रहे थे। रास्ता नहीं मिलने की वजह से हाॅर्न बजाया। मगर, मुकेश के बेटे की बरात से रास्ता नहीं मिल सका। इस पर विवाद हो गया।

मामला तूल पकड़ने पर पुलिस पहुंची। दोनों बरात को निकलवाया गया। हालांकि मुकेश जाटव ने थाना मलपुरा में तहरीर दी। आरोप लगाया कि दबंगों ने हमारे महापुरुषों की तस्वीर का अपमान किया। गाली गलौज की है। बंदूक की बट से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी है। उनकी बरात को रोका।
विज्ञापन


एसीपी सैंया देवेश सिंह का कहना है कि बरात को रोकने और हमले का आरोप है। मामले में केस दर्ज किया है। जांच में मामला रास्ते से कार निकालने को लेकर विवाद का सामने आया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में भी हो चुके हैं विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता काफी संकरा है। दो बरातों के निकलने की वजह से दिक्कत हुई थी। पूर्व में भी रास्ते को लेकर विवाद हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें