फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार चुनावः पहले दिन दो नामांकन पत्र हुए दाखिल

Thu, 12 Dec 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बार एसोसिएशन मैनपुरी के प्रतिष्ठित वार्षिक चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया हुई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमर चौहान और कार्यकारिणी सदस्य के लिए चंद्रशेखर यादव ने नामांकन किया। दोपहर तीन बजे तक सिर्फ यही दो नामांकन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


वरिष्ठजन समिति के चेयरमैन दर्शनलाल राठौर ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 दिसंबर को सुबह 08:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 5 बजे से मतगणना और उसी दिन परिणाम जारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें