फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 23 दिसंबर को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 23 दिसंबर को होगा। 16 दिसंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बुधवार को चुनाव कमेटी की बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी एएच हाशमी एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए मैनपुरी बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 17 दिसंबर की शाम तीन बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 17 दिसंबर को शाम तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की वापिसी के बाद बचे हुए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से शाम चार बजे तक एसोसिएशन के सभाकक्ष में मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। मतदान के बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अगर किसी सदस्य को सूची पर कोई आपत्ति है तो वह 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक उपलब्ध करा दें। जिससे आपत्ति का समय से निस्तारण करके मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा सके। इस मौके पर सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव, पूर्व डीजीसी चतुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एएच हाशमी ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया। सूची में 707 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। 23 अधिवक्ता ऐसे हैं जिनकी बार एसोसिएशन के अभिलेखों में पंजीकरण संख्या मौजूद नहीं है। अगर वह अपनी पंजीकरण संख्या समय से जमा कर देते हैं तो उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें