फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकालत के पेशे में मिलता भरपूर सम्मान

विज्ञापन
29एमएनपी-20-कलक्ट्रेट स्थित बार एसोसिएशन के शपथ समारोह में मौजूद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। वकालत के पेशे में सम्मान मिलता है। वकीलों को वादकारियों के हितों के लिए उनको न्याय दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। वकीलों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए हड़ताल नहीं वार्ता करने पर जोर देना चाहिए। यह बातें शनिवार को डीएम महेद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन केे पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को डीएम ने कहा कि वकीलों पर वादकारी भरोसा करते हैं। वकील उनका पक्ष अधिकारी के सामने रखकर उनको न्याय दिलाते हैं। वकीलों को आज भी सम्मान की निगाह से देखा जाता है। वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह शाक्य को शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने एसोसिएशन के सचिव माधवेंद्र सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वरिष्ठ जन समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह यादव, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश यादव, संजय त्रिवेदी, राजेश बाबू, राकेश सिंह, संजय कुमार, उपदेश कुमार, अरुण कुमार, प्रभाकर दुबे, हरीओम शाक्य, सुल्तान सिंह, सतेंद्र सिंह, रमेशबाबू, लेखेंद्र सिंह, अशोक बाबू, राकेश, कृष्णकांत यादव, आशीष कुमार सक्सेना, सौरभ पांडेय, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें