29एमएनपी-48-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करतेडीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा शनिवार को प्रथम पाली में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान फिजिक्स के सवालों में छात्र-छात्राओं को दिक्कत में देखा गया।
शनिवार को परीक्षा के दौरान पंजीकृत 33972 परीक्षार्थियों में से 29976 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया, जबकि 3995 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विज्ञान की परीक्षा के दौरान केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्नों के तो छात्र-छात्राओं ने जवाब आसानी से दिए, लेकिन फिजिक्स के सवालों में परीक्षार्थियों को परेशान देखा गया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि फिजिक्स के सवालों में दिक्कत उठानी पड़ी है।
विज्ञान के पेपर में फिजिक्स के सवालों को करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। फिजिक्स के सवाल उलझाने वाले थे। कल्पना कुमारी
प्रश्नपत्र अधिक कठिन था। इसके चलते सभी प्रश्नों के जवाब देने में परेशानी हुई। भौतिक विज्ञान के सवाल जितने उलझे हुए थे उतने ही रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के सवाल सरल थे।
रीता कुमारी
प्रश्नपत्र में कई सवाल जटिल थे। इनको हल करने में दिक्कत आई। हालांकि प्रश्नपत्र इतना कठिन नहीं था कि पास न हो सकें। अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
प्रियंका चौहान
प्रश्नपत्र में फिजिक्स के प्रश्नों के जवाब देने में कठिनाई महसूस हुई। पेपर अन्य पेपर की तुलना में अच्छा नहीं हुआ।
प्रिया भदौरिया