कासगंज। जिले में महत्मा गांधी की 76वीं पुण्य तिथि शहर से लेकर कस्बों में मनाई गई। सामाजिक संस्थान, राजनीतिक दलों एवं विद्यालयों ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठियां कीं। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बापू के जीवन-परिचय पर प्रकाश डाला।
तीर्थनगरी में कांग्रेसियों ने कासगंज गेट स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश चंद्र पटियात ने कहा कि हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्र हर्षवर्धन ने राष्ट्रपिता के नाम आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल गीत गाकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बालकिशन दुबे एडवोकेट, अनिल मित्तल, राधे श्याम भारद्वाज, सत्यनारायण उपाध्याय, देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
कस्बे के विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी हुई। महात्मा गांधी के चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विमल मिश्रा, प्रवक्ता तमीरुल हसन, हरनारायन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कासिफ निसार अहमद ने बापू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। शिक्षा विकास समिति के संयोजक अनिल राठौर व प्रतीक अग्रवाल ने कस्बे के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति के संयोजक अनिल राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी। महात्मा गांधी के सम्मान में 30 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर शहीद दिवस मनाया जाता है। राकेश सिंह, ओमप्रकाश, मुकेश अग्रवाल, प्रशांत, कृतज्ञ यशोलिया मौजूद रहे।