फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी को खुलेंगीं बैंक, मार्च के आखिरी दिन हुई निकासी, देर तक खुलीं शाखाएं

Wed, 01 Apr 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मार्च के आखिरी दिन खुली बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण फैसला आया है। अगले आदेश तक पहले की तरह बैंकों में लेनदेन होगा। साथ ही रामनवमी को अवकाश वाले दिन सभी शाखाएं खोली जाएंगी। 
विज्ञापन


मंगलवार से यह नियम लागू हो गया। अभी तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शाखा खुल रही थी। मगर, अब 4 बजे तक काम होगा। वहीं, रामनवमी को अमूमन बैंक बंद रहते हैं। लेकिन, अब इस दिन शाखाएं खोली जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक जनधन, मनरेगा जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत खातों में पैसा आना है। इसके लिए बैंक को ज्यादा समय तक खोलना जरूरी है। जिससे लोगों को लाभ मिल सके।

12 करोड़ की निकासी 
एलडीएम सुरेश राम के मुताबिक सोमवार की तुलना में एक दिन बाद अधिकतर शाखाओं में कम लोगों का आवागमन रहा। औसतन 12 करोड़ की निकासी हुई। एक दिन पहले यह आंकड़ा औसतन 20 करोड़ था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बैंकों में देर तक हुआ काम
मंगलवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था। इसके चलते बैंकों में देर तक काम हुआ। ग्राहकों के लिए 4 बजे तक जबकि अंदर शाम 7 बजे तक काम होता रहा। हालांकि पिछले साल तक रात 9 बजे तक कार्य चलता था। टैक्स आदि जमा की अंतिम तिथि टलने के कारण दबाव कम रहा। आमतौर पर मार्च सबसे व्यस्त माह जाता था।

खर्च के साथ बढ़ी निकासी
जरूरत पड़ने पर अपने खाते से कैश निकाला है। इस समय तो सिर्फ खर्च ही हो रहा है। - जितेंद्र

इस समय जमा कम और निकासी ज्यादा हो रही है। दूधवाले समेत कई को भुगतान करना है। - गोविंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें