फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत राशि लेने वालों को प्रशासन ने दिया 'झटका', आगरा में आज भी बैंक बंद हैं

Fri, 15 May 2020 09:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आज भी बंद रहेंगे
डीएम ने कहा-बाहर जमा हो रही थी भीड़, इसलिए बंद कराए
विज्ञापन
बंद बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन ने गुरुवार सुबह अचानक शहर की 280 बैंक शाखाओं को दो दिन बंद रखने के निर्देश जारी किए। लोग तब तक बैंकों के लिए निकल चुके थे। कोई राहत राशि लेने के लिए तो कोई खाते से पैसा निकालने के लिए।
विज्ञापन


ये सभी लोग मायूस लौटे। शुक्रवार को भी बैंक बंद रहेंगे। डीएम ने इसकी वजह बैंकों के बाहर भीड़ जुटना बताई है। गुरुवार को केवल मुख्य ब्रांच और जोनल आफिस खुले। एकदम से आए आदेश से खुद बैंककर्मी भी हक्के-बक्के रह गए।

सुबह मिले थे आदेश, बंद की शाखाएं
हमें गुरुवार सुबह प्रशासन की तरफ से बैंक बंद रखे जाने के आदेश मिले। हमने सभी शाखाओं को बंद करा दिया। -सुरेश राम, एलडीएम, लीड बैंक

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत को हकीकत में बदलेगा आगरा, होगी इंडस्ट्रियल कोरिडोर की स्थापनाः राज्यमंत्री
विज्ञापन


संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी
बैंकों में भीड़ इकट्ठा हो रही थी। हॉटस्पॉट और उसके आसपास क्षेत्रों में बैंक बंद रखने के आदेश दिए हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी है। -प्रभु एन सिंह, डीएम
Trending Videos
विज्ञापन

घर में रुपये खत्म हो गए हैं
जरूरी चीजें खरीदने के लिए पैसे खत्म हो गए। इसलिए गई थी पर बैंक बंद मिला। अब परेशानी होगी। - उर्मिला, प्रेम नगर

राहत के पैसे कैसे मिलेंगे
सरकार ने खाते में जो रकम भेजी है, उसे निकालने आए थे। जरूरत थी। बैंक बंद हो गई, क्या करें। -बबीता, खतैना

जैसे-तैसे आए, यहां बैंक बंद
पुलिस की सख्ती के कारण कई दिन से रास्ते से लौट रहे थे। अब जैसे-तैसे आए तो बैंक बंद हो गए। -आयशा, लोहामंडी

पहले से बताना चाहिए था
घर में पैसे नहीं हैं। सरकारी राहत मिली तो उसे लेने गए थे। बैंक बंदी के बारे में पहले से बताना चाहिए था। - रुखसाना, शाहगंज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें