फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे बैंक: कल से तीन दिन की हड़ताल, क्या वेतन-पेंशन मिलने में होगी देरी?; सामने आई बड़ी जानकारी

Sun, 27 Sep 2026 06:42 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुलेंगे। इसके बाद तीन दिन तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को सबसे बड़ी चिंता वेतन और पेंशन को लेकर है, क्या इसमें देरी होगी। इस पर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
रविवार को बैंक क्यों खुलेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय बैकिंग की मांग को लेकर सोमवार से शुरू हो रही सरकारी बैंकों की तीन दिन की हड़ताल के कारण राज्यकर्मियों के वेतन और पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोषागार में वेतन के बिल पहुंच रहे हैं। एक अक्तूबर को वेतन आएगा। इसी तरह पेंशनर्स के खातों में पेंशन की रकम भी पहुंच जाएगी। वहीं हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर जिले में 28 से 30 सितंबर तक करीब 450 सरकारी बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। 30 सितंबर को अर्ध वार्षिक क्लोजिंग भी है। ऐसे में एक अक्तूबर को बैंक खुलेंगे। मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे ने बताया कि पेंशन और वेतन दोनों ऑनलाइन भेजा जाता है। बैंक की हड़ताल से पेंशन और वेतन पर फर्क नहीं पड़ेगा।

जिले में करीब 18 हजार वेतनभोगी और 38 हजार पेंशनभोगी कर्मचारी हैं। यूएफबीयू के संयोजक गजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बैंक खुलेंगे। सोमवार से बुधवार तक तालाबंदी रहेगी। तीन दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें